home page

सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 09 जून (हि.स.)। पुलिस ने सिरसा जिला क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव करीवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता हुए दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर अचानक बाइक को वापस मोडक़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सिरसा निवासी जसपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई।

इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गांव रोड़ी क्षेत्र से एक युवक को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम नशा रोकथाम को लेकर गांव रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के चलते उसे तलाशी के लिए रोका और जांच की तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान जीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ रोड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गांव गदराना क्षेत्र से अवैध पिस्तौल सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान बादल सिंह के रूप में हुई है। कालांवाली थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान लकड़ावाली रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। तलाशी के दौरान एक युवक से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी से इस अवैध हथियार की सप्लाई चेन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma