home page

हांसी:सडक़ हादसे में तीन युवकों की मौत

 | 

चंडीगढ़, 24 मई (हि.स.)। हरियाणा के हांसी में बीती रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई। हादसा हांसी के निकट उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान गांव भाटला निवासी धर्मवीर (40), राजेश (40) और अशोक (35) के रूप में हुई है।

हांसी पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि करीब डेढ बजे हुआ है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक गाड़ी से काफी दूर जा गिरी और कार के दोनों एयरबैग भी खुल गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हादसे की सटीक परिस्थितियों का अभी पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा