home page

गुरुग्राम: 150वीं वर्षगांठ पर देशभर में गूंजेेगा वंदेमातरम गीत: ओमप्रकाश धनखड़

 | 
गुरुग्राम: 150वीं वर्षगांठ पर देशभर में गूंजेेगा वंदेमातरम गीत: ओमप्रकाश धनखड़


-सात नवंबर को पूरा देश गाएगा राष्ट्रगीत

-केंद्र सरकार पूरे देश में मना रही है राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ

-देश के हर सरकारी, निजी स्कूलों, कालेजों, संस्थानों में होगा भव्य आयोजन

गुरुग्राम, 5 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सात नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर पूरा देश इस गीत को गाएगा। केंद्र सरकार पूरे देश में राष्ट्रगीत की वर्षगांठ मना रही है। इस दौरान हर सरकारी, निजी स्कूल, कालेज, संस्थान में इस गीत को गाया जाएगा। गुरुग्राम के लेजरवैली मैदान में भी राष्ट्रगीत का भव्य आयोजन होगा। वे बुधवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में इस आयोजन को लेकर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत में वंदे मातरम लोकप्रिय शब्द ने आजादी की लड़ाई में वंदे मातरम गीत का अहम भूमिका रही। क्रांतिकारी वंदे मातरम बोलते हुए फांसी के फंदे पर झूले। राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की रात को शुचेता कृपलानी ने नेहरू के भाषण से पहले भी यह गीत गाया। अगली सुबह यानी 15 अगस्त 1947 को 06:30 बजे रेडियो पर इसका प्रसारण किया गया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के भारत का राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत ही सबसे पॉपुलर है। धनखड़ ने कहा कि सात नवंबर को देशभर में गाए जाने वाले गीत के शेड्यूल को लेकर उन्होंने बताया कि पहला कार्यक्रम 150 स्थानों पर होगा। उनकी ड्यूटी 37 कार्यक्रमों की देखरेख के लिए लगी है। ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो कार्यक्रमों चंडीगढ़ सचिवालय और अंबाला में शिरकत करेंगें। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली सोनीपत में और वे स्वयं (ओमप्रकाश धनखड़) गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली मैदान में भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगेंं। देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी-अपनी राजधानियों में राष्ट्रगीत कार्यक्रम में शिरकत करेंगें। जयपुर में 50 हजार लोगों का कार्यक्रम होगा, उसमें यह गीत गाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के स्थानों अंडेमान निकोबार, सेल्यूलर जेल, झांसी की रानी के शहादत स्थल पर भी गीत गाया जाएगा। यह कार्यक्रम रेजांगला के शहीदों, 1857 की क्रांति के वीरों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि इस गीत के माध्यम से नई पीढिय़ों को इस गीत के इतिहास, प्रभाव, आजादी के आंदोलन में भूमिका को बताने का भी प्रयास है। हम सबको इसमें अपनी भूमिका निभानी है। मीडिया भी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। आजाद भारत में उत्पन्न हुए लोगों तक इस गीत का इतिहास पहुंचाएं। इस गीत के गायन के साथ ही देश में पदा यात्राएं, साइकिल यात्राएं होंगी और यह एक बड़ा उत्सव की तरह होगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सहमीडिया प्रभारी राजन चौहान, हरविंद कोहली, महामंत्री अजीत यादव, मदन गोयल, नाथूपुर मंडल सचिव शक्ति सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर