home page

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम में शामिल होगा एआई विषय

 | 
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम में शामिल होगा एआई विषय


विभागाध्यक्षा डॉ. प्रियंका सिंगला ने दी जानकारी

हिसार, 27 मई (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में सत्र 2026 से विद्यार्थियों

के लिए अंग्रेजी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय को एक नवीन पाठ्यक्रम के रूप में

शामिल किया जाएगा। यह दो क्रेडिट का ऐच्छिक पाठ्यक्रम होगा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों

को अंग्रेजी भाषा, साहित्य और आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकों के अंतर्संबंध से

परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि एमए अंग्रेजी में प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन दाखिला

प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

विभागाध्यक्षा डॉ. प्रियंका सिंगला ने बुधवार काे बताया

कि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को एआई, मशीन

लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एलएलपी), एआई चैटबॉट्स तथा लैंग्वेज मॉडल्स जैसी

आधुनिक अवधारणाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के अंतर्गत एआई

आधारित लेखन उपकरण, अकादमिक लेखन, अनुवाद एवं संप्रेषण, रिसर्च असिस्टेंस, साहित्य

समीक्षा तथा डिजिटल ह्यूमैनिटीज से जुड़े विषयों का अध्ययन भी कराया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों

को विभिन्न एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे

भाषा एवं साहित्य अध्ययन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर

सकें।

डॉ. प्रियंका सिंगला ने कहा कि यह पाठ्यक्रम

विद्यार्थियों को डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगा तथा अंग्रेजी भाषा

और साहित्य अध्ययन को तकनीकी रूप से अधिक समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर