home page

नेपाली नागरिक चरस के साथ गिरफ्तार

 | 
नेपाली नागरिक चरस के साथ गिरफ्तार


बहराइच, 09 जून (हि.स.)। रामगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक नेपाली नागरिक को 30 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया है। रामगांव पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामगांव थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह,एसआई हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी तेजप्रताप चौधरी आरक्षी अमित यादव व के के चौधरी के साथ थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान तमाचपुर मोड़ पर एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को रोका और जामातलाशी ली तो युवक के पास से लगभग 30 ग्राम नाजायज चरस,31 हजार रुपये नेपाली मुद्रा, दो सौ रुपये भारतीय मुद्रा व एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।

थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान नेपाल राष्ट्र के कर्णाली जिला अन्तर्गत गामथा एक मुगु के रहने वाले परबा बहादुर शाही के रूप में हुई है। बरामद चरस व अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA