home page

राजगढ़ः युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

 | 
राजगढ़ः युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू


राजगढ़, 24 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरासीलखेड़ा में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती शनिवार रात सीताराम पिता कालूराम लोधा ने कमरे में बल्ली से रेशम की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय सीताराम की पत्नी और दो छोटे बच्चे आंगन में सो रहे थे। परिवार खेती-किसानी से गुजर-बसर करता था, जबकि उसका बड़ा भाई अपने परिवार के साथ भोपाल में रहता है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम किस वजह से उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक