home page

अज्ञात महिला का शव गंगा किनारे मिला

 | 
अज्ञात महिला का शव गंगा किनारे मिला


मीरजापुर, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले की चुनार काेतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव के पास गंगा किनारे शनिवार देर रात 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह पटेल ने रविवार काे बताया कि स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे महिला का शव दिखाई दिया।इसकी सूचना पुलिस काे दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा