अवैध शराब तस्करी मामले में एक वांछित आरोपित गिरफ्तार
| May 27, 2026, 16:00 IST
देवरिया, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के थाना बनकटा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में बुधवार को एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना बनकटा पर पंजीकृत मुकदमा आबकारी अधिनियम से संबंधित वांछित आरोपित जितेन्द्र यादव निवासी जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर से दबोच लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल अमृत राजभर तथा आरक्षी विनीत यादव शामिल रहे। एएसपी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

