home page

संदिग्ध परिस्थितियों में किशाेर का शव खेत में मिला

 | 

अमेठी, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जनपद के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र स्थित पूरे बना का पुरवा मजरे अब्दुल्ला बाहरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हाे गई। उसका शव घर से कुछ दुरी पर पड़ोसी के खेत में मिला।सूचना पाकर सीओ और कई थानाें की फाेर्स ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रामबरन का पुत्र शिवम (12) की लाश उसके घर से करीब आठ साै मीटर दूर पड़ोसी मोहम्मद हकीम के खेत में पुलिस काे मिला है। सूचना पर तत्काल तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की।परिजनों ने बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जताई।

सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना की प्रत्येक एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी