नगीना देहात पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक को किया गिरफ्तार
| May 24, 2026, 18:36 IST
बिजनौर, 24 मई (हि.स.)। जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाना में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान अरशद पुत्र मोहम्मद इलियास के रूप में हुई है, जो मोहल्ला लकड़ी पड़ाव, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल का निवासी है। पुलिस के अनुसार, यह बाइक उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले एक युवक द्वारा चोरी की गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित अरशद के खिलाफ पहले से भी चोरी और अन्य धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी ने रविवार काे बताया कि आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

