home page

आठ लाख रुपए की स्मैक के साथ कफील व अनस गिरफ्तार

 | 
आठ लाख रुपए की स्मैक के साथ कफील व अनस गिरफ्तार


आठ लाख रुपए की स्मैक के साथ कफील व अनस गिरफ्तार


हरिद्वार, 24 मई (हि.स.)। नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 39.74 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है।

बहादराबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीती देर रात बहादराबाद से सुमन नगर जाने वाले तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 22.59 ग्राम स्मैक तथा इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ हिरासत में लिया। आरोपित नशा तस्कर की पहचान अनस पुत्र अनीस निवासी छोटे मदरसे के पास लंढौरा, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार के रूप में हुई।

दूसरी ओर सिडकुल थाना पुलिस ने रविवार को महादेवपुरम में ईएसएमई कंपनी के सामने से 17.15 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक कफील बेग पुत्र नौशाद निवासी टांडा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि दाेनाें तस्कर स्मैक लाकर बेचने का कार्य करते थे। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यात्रा सीजन में वे हरिद्वार में स्मैक बेचने आए थे। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद इनके सप्लायर की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला