home page

क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से ठगे दाे लाख की हुई साइबर ठगी

 | 
क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से ठगे दाे लाख की हुई साइबर ठगी


कांकेर, 24 मई (हि.स.)। जिले के पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत थाना बांदे के रहने वाले एक शिक्षक को अज्ञात नंबर से फोन आया। उसे क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर दाे लाख रुपये की ठगी की गई। इस घटना के बाद शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपित के खिलाफ बांदे पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मिली जनकारी के अनुसार बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले शिक्षक दीपेंद्र रॉय को अज्ञात नम्बर से फोन आया। उनका क्रेडिट कार्ड चालू होने व उसे बंद करने की बात आरोपित के द्वारा कहा गया। शिक्षक ने बिना सोचे समझे अपने फोन पर ओटीपी को आरोपित को बता दिया। ओटीपी के मिलते ही आरोपित ने फोन कट कर दिया। उसके बाद जब शिक्षक अपने क्रेडिट कार्ड को बंद हुआ कि नहीं ये जानने के लिये बैंक पहुंचे तो उसे पता चला कि उनके अकाउंट से दाे लाख रुपये आरोपित के द्वारा निकाल लिया गया है। दाे लाख रुपये की ठगी होने के कारण शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस शिक्षक के रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे