लाखों रूपये मूल्य के तस्करी के सम्मान के साथ तस्कर गिरफ्तार
अररिया 09 जून(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं वाहिनी की एफ समवाय फुलकाहा बाह्य सीमा चौकी स्थित पथरदेवा के गांव ग्वारपुछरी में की गई कार्रवाई के दौरान लाखों रूपये मूल्य के दैनिक समानों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्कर एक मालवाहक ऑटो में समान लोडकर भारत से नेपाल ले जा रहा था। इसी दौरान एसएसबी की रात्रि गाड़ी गश्ती टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्करी के समानों को जब्त किया। गिरफ्तार तस्कर बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर पथरदेवा वार्ड संख्या एक का रहने वाला 39 वर्षीय सुधीर कुमार मेहता पिता चन्द्रानन मेहता है। एसएसबी ने यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 185 के नजदीक भारत साइड में की।
जब्त किए गए तस्करी के समानों में 537.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक,519 लीटर वेजिटेबल ऑयल,85 लीटर सोयाबीन तेल,30 बोरा खैनी,20 किलो लाल मिर्च,दो बोरा गुटखा,25 किलो प्लास्टिक कैरी बैग,10 किलो सोयाबीन बड़ी,18 सौ किलो चीनी,13 बंडल थान का कपड़ा,दो बंडल ब्लाउज का कपड़ा,40 अंडरवियर,130 बनियान के साथ दो बंडल सफेद कपड़ा बरामद किया।जानकारी एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय से जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से मंगलवार को दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

