home page

एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की घूस लेते दारोगा काे रंगे हाथ दबाेचा

 | 
एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की घूस लेते दारोगा काे रंगे हाथ दबाेचा


बहराइच, 09 जून (हि.स.)। एंटी करप्शन टीम देवीपाटन मण्डल की टीम ने मंगलवार की शाम काे बहराच जिले के एक दाराेगाें काे पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरा मामला रिसिया थाने का है, जहां तैनात उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र चौहान शिकायतकर्ता राम हुकुम मौर्य को धारा न बढ़ाने और जेल न भेजने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप जाल बुना और जैसे ही दो बजकर सात मिनट पर मंगलवार की दोपहर अपने सरकारी आवास में दारोगा सुभाष चौहान ने रिश्वत के पांच हजार रुपये हाथ में लिए, टीम ने उन्हें केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वतखोर दारोगा को पकड़ने के बाद एंटी करप्शन की टीम उन्हें सीधे थाना रिसिया लेकर पहुंची। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, रिश्वतखोर दारोगा को सीधे 'बड़े घर' यानी जेल भेज दिया गया है। मामले के बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एंटी करप्शन टीम देवीपाटन मण्डल के ट्रैप टीम प्रभारी धनञ्जय सिंह ने बताया कि ग्राम रमवापुर के रहने वाले राम हुकुम मौर्य के खिलाफ थाने में एक अभियोग पंजीकृत था। जिसमें धारा न बढ़ाने और जेल न भेजने के लिए दारोगा पांच हजार की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर ट्रैप टीम ने दारोगा सुभाष चौहान को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA