पुलिस ने वांछित अपराधी मोहित को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 05 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली पुलिस ने आज नरेला स्थित पंजाबी कॉलोनी से वांछित अपराधी मोहित (30) गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मोहित मनोज मोरखेड़िया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उस पर हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज हैं। वह पुलिस स्टेशन नरेला में 31 जनवरी को दर्ज एफआईआर के तहत वांछित था।
पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित मोहित पुत्र चंदर सिंह अपराधी है और मनोज मोरखेड़िया गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ हत्या के प्रयास और मारपीट के कई मामलों में शामिल है। यह भी पता चला कि वह गिरोह के सदस्यों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करता था। मोहित का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले में हुआ था। उसने कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने फरीदाबाद में कुछ समय तक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम किया। इसके बाद उसने प्रॉपर्टी डीलर का काम शुरू किया। इस दौरान उसके मनोज मोरखेड़िया गिरोह से संबंध बन गए, जिसके कारण उसे पहले दो बार जेल जाना पड़ा। पिछले दो वर्षों से वह कुलदीप (ठेकेदार) के साथ काम कर रहा है, जो लांपुर एमसीडी टोल प्लाजा पर टोल वसूलता है। कुलदीप ठेकेदार हरियाणा में कई आपराधिक मामलों में भी शामिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

