देविरया पुलिस ने 18 वारंटियों को किया गिरफ्तार
देवरिया, 24 मई (हि.स.)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन और फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी को लेकर जिलेभर में सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपिताें के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा न्यायालयीय आदेशों के पालन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

