home page

पिपरा में बदमाशों का आतंक, एक अधेड़ महिला की गला दबाकर हत्या

 | 
पिपरा में बदमाशों का आतंक, एक अधेड़ महिला की गला दबाकर हत्या


पिपरा में बदमाशों का आतंक, एक अधेड़ महिला की गला दबाकर हत्या


पिपरा में बदमाशों का आतंक, एक अधेड़ महिला की गला दबाकर हत्या


सुपौल, 09 जून (हि.स.)। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर वार्ड आठ में देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर अधेड़ महिला की उनके ही साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी तथा उनके गला, नाक,हाथ मे पहने जेवरात लेकर फरार हो गया।

मृतक महिला की पहचान स्वर्गीय चंदेश्वरी यादव की पैंसठ वर्षीय पत्नी चनिया देवी की रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि विधवा चनिया देवी को कोई संतान नहीं थी उनके पति करीब 15 -20 वर्ष पहले मर चुके थी। वे बकरी पालन कर गुजर बसर करती थी ,हाल ही में दो दिन पहले बकरा बेची थी मिली जानकारी के अनुसार सूखा नशा करने वाले नशेड़ियों ने उस रुपये की लोभ से इससे रुपये और जेवरात ले लिए और विरोध करने पर उनके ही साड़ी से गला में दबाकर हत्या कर दी गयी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सूखा नशा करने वाले का आतंक बढ़ गया है जिससे चंद पैसों के लिये निर्दोष का जान ले लेता है। मौके पर पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा अपने दल -बल के साथ पहुंच कर आवश्यक कारवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया गया है, इधर तरह की घटना को लोगों में कई तरह की चर्चाए हो रही है l इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र