बिहार के अररिया में नोएडा से गुवाहाटी जा रही करोड़ों रुपये के मोबाइल गायब
अररिया 09 जून(हि.स.)। बिहार के अररिया जिले में नोएडा से गुवाहाटी लेकर जा रही लगभग 12 करोड़ रूपये मूल्य के मोबाइल और उससे रिलेटेड सामानों की चोरी का एक मामला सामने आया है।
इस बड़ी चोरी को लेकर उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर के बेगीकोल के रहने वाले राणा रामंजय सिंह के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 314/26 दिनांक 09 जून 2026 बीएनएस की धारा 316(2),316(5),318(4),3(5) के तहत दर्ज किया गया है।जिसकी जानकारी एसपी जितेंद्र कुमार ने आज देते हुए मामले में एसआईटी का गठन किया है।
ऑनलाइन दिए गए आवेदन में राणा रामंजय सिंह ने बताया कि कंटेनर में रियलमी,ओप्पो और वनप्लस कंपनी का मोबाइल था,जो 6 जून को केए 02एजे 1157 वाहन के वेयरहाउस से गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ था। यह गाड़ी राम सिंह से किराए पर कंपनी द्वारा लिया गया था।जिसके चालक पलवल साहिब पिता दीन मोहम्मद और सोलंक पलवल में चढ़ें दूसरे चालक तालिम था।
कंपनी लगातार गाड़ी के चालक से संपर्क में था।लेकिन 7 जून से चालक ने जवाब देना बंद कर दिया। फास्टैग विवरणी की जांच करने पर 7 जून की संध्या 7 बजे अंतिम टॉल कटौती हरियावाड़ा टॉल नाका से होने की जानकारी मिली।जिसके बाद 8 जून को कंटेनर अररिया जीरो मिले में मिला।जिसमें 1143 बॉक्स में रखे मोबाइल में से 612 बॉक्स गायब मिले।
ऑनलाइन आवेदन के आधार पर एसपी के निर्देश पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है और एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।एसपी ने बताया कि गठित एसआईटी टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

