घर में घुसकर नाबालिग से छेडछाड, मुकदमा दर्ज
तमंचे की नोक पर अपहरण का प्रयास
हमीरपुर, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दबंग शोहदे ने अपने तीन दोस्तों के साथ घर में घुसकर तमंचे की नोक पर नाबालिग से अश्लील हरकतें की और अपहरण का असफल प्रयास किया जिस पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि जब उसके घर में उसकी नाबालिग नातिन थी तभी कम्हरिया निवासी शफीक अली पुत्र रफीक अली अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस गया और उसकी नातिन के साथ छेडछाड़ और अश्लील हरकतें करते हुए उसे जबरदस्ती नाजायज तमंचा की नोक पर ले जाने लगा। पीड़ित ने बताया कि, उसकी नातिन के शोर मचाने पर एवं सभी लोग कोतवाली में शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीडित ने बताया कि, आरोपित लगातार फोन कर शादी करने की धमकी दे रहे हैं और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि नाबालिग से असलहे दिखाकर छेड़खानी करने के मामले में मुकदमा लिखा गया है। जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

