चाकू से व्यक्ति पर हमला , गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
देवरिया, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के थाना भटनी क्षेत्र के हतवा नकहनी इलाके में रविवार की शाम को कुछ लाेगाें ने एक व्यक्ति को चाकू मार कर घायल कर दिया गया । पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए 108 की मदद से मेडिकल कालेज देवरिया भिजवाया गया। जहाँ हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों द्वारा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि भटनी थाना क्षेत्र के हतवा गाँव के रहने वाले राजेश ( 47 वर्ष ) स्व . राम धनी को 116 ढाला पर चाकू से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजूक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।
क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि आरोपिताें को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

