महिला के घर से चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार
| May 24, 2026, 20:12 IST
धर्मशाला, 24 मई (हि.स.)। पुलिस थाना पालमपुर के तहत नगरी में एक महिला के घर से 16.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में प्रिया देवी के अलावा दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
पुलिस ने प्रिया देवी के अलावा सुमित कुमार निवासी लाहला डाकघर हंगलोह व रितिक ठाकुर निवासी राम चौक वार्ड न.2 घुग्गर तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा को भी गिरफ्तार किया है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

