home page

जेडीए ने तीन बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

 | 
जेडीए ने तीन बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त


जयपुर, 09 जून (हि.स.)। जेडीए द्वारा लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जा रहा है। मंगलवार को प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन-14 में ग्राम वाटिका सिमलिया रोड निजी खातेदारी की करीब 3 बीघा भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णत: ध्वस्त किया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-14 में स्थित ग्राम वाटिका सिमलिया रोड के खसरा नंबर 3211 में करीब 3 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें, टीनशेडनुमा कोठडी सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश