home page

साढ़े 9 लाख की धाेखाधड़ी का आराेपित बैंक का फिल्ड ऑफिसर गिरफ्तार

 | 
साढ़े 9 लाख की धाेखाधड़ी का आराेपित बैंक का फिल्ड ऑफिसर गिरफ्तार


दंतेवाड़ा, 27 मई (हि.स.)। जिले के गीदम थाना क्षेत्र में बैंकिंग सिस्टम पर भरोसा करने वाले एक किसान के साथ कृषि लोन दिलाने के नाम पर एक्सिस बैंक में फिल्ड ऑफिसर ने किसान के खाते से करीब 9 लाख 50 हजार रुपये की धाेखाधड़ी काे अंजाम दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे धाेखाधड़ी के आरोपित प्रवीण कुमार शर्मा को आखिरकार गीदम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गीदम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2025 को पीड़ित द्वारा थाना गीदम आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 फरवरी 2024 को संयुक्त खाता एक्सिस बैंक की शाखा गीदम से 14 लाख 39 हजार 762 रुपये की राशि का कृषि लोन लिया था। जिसे एक्सीस बैंक फिल्ड ऑफिसर प्रवीण शर्मा के द्वारा खाता खुलवाया गया था। इसी दौरान आरोपित प्रवीण शर्मा के मन में इस राशि को हड़पने का विचार बना और वह बैंक कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए पीड़ित को अपने विश्वास में लेकर खाता खुलवाने से लेकर माह फरवरी, मार्च 2024 के दौरान पीड़ित से एटीएम, ट्रांजेक्शन, एटीएम ट्रांजेक्शन व अन्य माध्यम से धोखाधडी करते हुए 9 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी किया। इसके बारे में पता चलने पर प्रार्थी द्वारा आरोपित से संपर्क करके उक्त राशि वापस मांगने पर आरोपित द्वारा टालमटोल किया गया और बाद में फरार हो गया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना गीदम में धारा 420,409 भारतीय दण्ड संहिता एवं सूचना प्रौधिगिकी अधिनियम 2000 की धारा- 66 (डी) दर्ज कर जांच में लिया गया। आरोपित घटना दिन से फरार हो गया था। साइबर पुलिस ने मोबाइल सीडीआर, साइबर लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार शर्मा 29 वर्ष संतोषी वार्ड जगदलपुर से गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आरोपित को आज बुधवार काे न्यायालय दन्तेवाड़ा में न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे