home page

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से 3.20 लाख का फ्रॉड : आरोपी जान की धमकी के साथ दस लाख की कर रहे डिमाण्ड

 | 
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से 3.20 लाख का फ्रॉड : आरोपी जान की धमकी के साथ दस लाख की कर रहे डिमाण्ड


जोधपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। शहर के भीतरी क्षेत्र चांदपोल के बाहर किला रोड पर रहने वाले एक युवक को क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 3.20 लाख रूपयों की ठगी कर ली। निवेश किए गए रूपयों की का पचास फीसदी रिफण्ड मांगा तो टालमटोल जवाब दिया गया। बाद में उसे जान की धमकीं और दस लाख रूपयों की डिमाण्ड की गई। पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे से अब सूरसागर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ पड़ताल आरंभ की है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर बी-100 हाल चांदपोल के बाहर किला रोड जोशियों की गली निवासी राकेश व्यास पुत्र स्व. ब्रजमोहन व्यास ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि भैरूबाग जैन मंदिर के पास रहने वाले सुनील दाधिच उसका पुराना परिचित है। गत साल फरवरी माह में सुनील दाधिच के मार्फत पाल के करण सुथार से जान पहचान हुई थी। बाद में पाली जिले के देवरा केसरियां कंवर के पास रहने वाले सुरेंद्र देवासी उर्फ सुरेश से पहचान कराई गई। पीडि़ता का आरोप है कि उसको क्रिप्टो में निवेश के लिए कहा गया और बड़ा मुनाफा मिलने की बात बताई गई। अपने परिचित सुनील दाधिच के कहने पर उन लोगों की बातों में विश्वास करते हुए 25फरवरी 25 को 1.50 लाख रूपए दिए गए। बाद में उसे बताया गया कि 92 हजार का मुनाफा हुआ है। 25 मार्च को 10 हजार, 15 अप्रेल तक उन लोगों को 1.70 लाख रूपए निवेश कराए गए। बाद मेें बात करने पर बताया कि उसके द्वारा निवेश किए रूपयों पर 52 लाख रूपए हो गए है। इस पर उन्हें कहा गया कि पहले 50 फीसदी तक रिफण्ड करवा दो। मगर उन लोगों ने टालमटोल जवाब देना शुरू कर दिया। पीडि़त द्वारा करण सुथार के पिता से बात किए जाने से वह नाराज हो गया और फिर जान की धमकीं देने लगा और दस लाख रूपयों की डिमाण्ड करने लगा। आरोपियों ने उससे 3.20 लाख रूपए ऐंठ लिए। सूरसागर पुलिस ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश