home page

पुरानी रंजिश में चाकू-रॉड से हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार

 | 
पुरानी रंजिश में चाकू-रॉड से हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 24 मई (हि. स.)। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बछोद में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने वाले बाप-बेटे को आज रविवार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बछोद निवासी सचिन तिवारी (22) ने 23 मई को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाम करीब 5 बजे गांव का कोटवार विकास उसे और उसके पिता को घर के बाहर बुलाकर पुराने समझौते की बात कर रहा था। इसी दौरान प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु (20) और उसके पिता हरप्रसाद गोड (55) निवासी वार्ड क्रमांक 09 डिपरापारा वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपिताें के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपिताें को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपिताें ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड जब्त की गई। बाद में दोनों आरोपिताें को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपिताें में प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु (20 वर्ष) एवं हरप्रसाद गोड (55 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 09 डिपरापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।

कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार टैगोर, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार, टिकेश्वर राठौर तथा आरक्षक रज्जु रात्रे, संदीप सोनंत, रोहित साहू और जयराम बिंझवार की सराहनीय भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT