home page

छत्तीसगढ़ में सचिवालय सेवा अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले

 | 
छत्तीसगढ़ में सचिवालय सेवा अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले


छत्तीसगढ़ में सचिवालय सेवा अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले


छत्तीसगढ़ में सचिवालय सेवा अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले


रायपुर, 09 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ और कनिष्ठ सचिवालय सहायकों को मंत्रालय में ही अलग- अलग विभागों में ट्रांसफर किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके आधिकारिक आदेश आज जारी किए गए हैं।इस फेरबदल में कई अहम विभागों के प्रभार बदले गए हैं। शासन का मानना है कि विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

आदेश के तहत ऊर्जा, राजस्व, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा, वित्त और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नई तैनाती की गई है। इससे मंत्रालय की कार्यप्रणाली में नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश जारी होते ही मंत्रालय में तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिए समय-समय पर ऐसे बदलाव कर रही है। मंत्रालय में हुए इस ताजा फेरबदल को भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा