home page

स्व. अनुराग सिंह की जयंती पर 25 मई को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 | 
स्व. अनुराग सिंह की जयंती पर 25 मई को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


जांजगीर चांपा/नरियरा, 24 मई (हि. स.)। स्वर्गीय अनुराग सिंह (छोटू दादा) की चौथी जन्म जयंती के अवसर पर 25 मई को श्री राधा वल्लभ मंदिर परिसर नरियरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

वेल विशर फाउंडेशन, स्वर्गीय अनुराग सिंह के मित्रों एवं परिजनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जनसेवा कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय अनुराग सिंह का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति में हर वर्ष जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है।

वेल विशर फाउंडेशन एवं समस्त मित्र मंडली ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने की अपील की है। आयोजकों ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाजहित में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT