home page

आम जनता के हित में है कांग्रेस की नीतियां: अलका लांबा

 | 
आम जनता के हित में है कांग्रेस की नीतियां: अलका लांबा


भागलपुर, 5 नवंबर (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी भी अपनी रणनीति को धारदार बना रही है। बुधवार को भागलपुर कचहरी चौक स्थित चुनाव प्रधान कार्यालय में झारखंड सरकार की पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अल्का लांबा ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी की चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

प्रेस वार्ता में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि कांग्रेस इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है, जनता बदलाव चाहती है और इस बार जीत हमारी तय है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद है और कांग्रेस जनता के समर्थन से बेहतर परिणाम लेकर आएगी। वहीं, अल्का लांबा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां आम जनता के हित में हैं और पार्टी हर वर्ग की आवाज बनकर सामने आएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे और आने वाले चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण रणनीतियां भी तय की गईं। मौके पर स्थानीय पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर