home page

जिला एथलेटिक्स मीट के तीसरे दिन स्टेडियम में सीनियर खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जलवा

 | 
जिला एथलेटिक्स मीट के तीसरे दिन स्टेडियम में सीनियर खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जलवा


सहरसा, 24 मई (हि.स.)। जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय 41वें जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में रविवार को तीसरे और अंतिम दिन सीनियर खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

जिसके अंतर्गत अंडर 18 बालिका वर्ग : 1000 मीटर में अनु कुमारी प्रथम नंदनी कुमारी द्वितीय एवं अर्चना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में स्नेहा कुमारी प्रथम प्रीति कुमारी द्वितीय एवं प्रीति कुमारी द्वितीय एवं रीना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर -18 बालक वर्ग :-400 मीटर दौड़ में चंदन कुमार स्वामी प्रथम मनीष कुमार द्वितीय एवं सत्यम कुमार ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गुलशन कुमार प्रथम सौरभ कुमार द्वितीय एवं बाबू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 5000 मीटर दौड़ में बमबम कुमार ने प्रथम मुन्ना कुमार ने द्वितीय एवं सचिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 1000 मीटर दौड़ में राजा कुमार प्रथम सत्यम कुमार ठाकुर द्वितीय एवं सुनील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेक प्रतियोगिता में मनु कुमार प्रथम प्रियांशु कुमार द्वितीय एवं रहन राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर 20 आयु बालक वर्ग में :- 400 एवं 800 मीटर दौड़ में बादल कुमार ने क्वालीफाई किया। 5000 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में हिमांशु कुमार ने क्वालीफाई किया।1500 मीटर दौड़ में मोहित कुमार ने क्वालीफाई किया। चक्का फेंक में कृष्णा राज ने क्वालीफाई किया।3000 मीटर दौड़ में हिमांशु कुमार ने क्वालीफाई किया।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रबीन्द्र कुमार सिंह उर्फ आर के सिंह उपाध्यक्ष सैयद शमी अहमद, रोहित राज, सचिव रौशन सिंह धोनी, कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन समाज सेवी सिद्धार्थ कुमार सिद्धू, अखिलेश सिंह टूटू मौजूद थे।

आयोजन समिति के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस अवसर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चंद्रशेखर खां, अरुण कुमार भारती, सूरज, गुप्ता, सनी सिंह, चंद्रशेखर खान, हिमांशु यादव, धर्मेंद्र नारायण सिंह, डेजी भूषण, अंशु कुमारी, अभिमन्यु यादव, सुमन पोद्दार आदि थे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने कहा कि आज देर शाम इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन संध्या 6 बजे पारितोषिक वितरण समारोह के साथ समाप्त होगा जिसमें सभी खिलाड़ियों को मेडल और उनका प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आगामी 10 से 13 जून तक पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार