20 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ
भागलपुर, 24 मई (हि.स.)। भारती शिक्षा सहित बिहार एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के तत्वावधान में आयोजित सैनिक स्कूल गणपतराय सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी के प्रांगण में 20 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग एवं सेवा स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग रविवार से प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा पाठ, हवन पूजन से प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का प्रारंभ अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर पूर्व क्षेत्र के ख्यालीराम, विद्यालय के सचिव चंद्र भूषण सिंह, वर्ग की प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, गया के निरीक्षक उमाशंकर पोद्दार, मुंगेर की निरीक्षक वीरेंद्र कुमार द्वार दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया हमें इस प्रशिक्षण वर्ग में स्वस्थ रहना है। इस प्रशिक्षण वर्ग में सामूहिक जीवन जीने का अभ्यास करना है।
अपने मन और इच्छाओं पर कन्ट्रोल करना है। मन में हमेशा सकारात्मक विचार लाना है नकारात्मक विचारों से दूर रहना है। खुद को समाज कल्याण में लगाना है। विद्या भारती के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है। साधना में कठिनाई आती है पर अपनी साधना को पूर्ण करना है। डॉ चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों व्यक्ति के जीवन में आवश्यक है। आज शिक्षा अर्थोपार्जन बन गया है, जिसे दूर करने का प्रयास करना है। प्रस्तावना सतीश कुमार सिंह द्वारा, मंच संचालन उमाशंकर पोद्दार द्वारा एवं अतिथि परिचय वीरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्णकालिक ब्रह्मदेव प्रसाद, धरणी कांत पांडेय, लाल बाबू प्रसाद, परमेश्वर कुमार, गंगा चौधरी रमेश मणि पाठक, रामचंद्र आर्य, राकेश पाण्डेय, जीवन राठौर, ममता जायसवाल, शशि भूषण मिश्र एवं लगभग 155 प्रशिक्षणार्थी आचार्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

