बकरीद को लेकर भीमनगर थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
सुपौल, 24 मई (हि.स.)। जिले के भीमनगर थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद के दौरान सभी नमाज स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग करने एवं शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने का भरोसा दिलाया।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

