home page

छपरा जंक्शन पर ट्रेन से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद

 | 
छपरा जंक्शन पर ट्रेन से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद


सारण, 09 जून (हि.स.)। वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व रेसुब व सीआईबी प्रभारियों के सुपरविजन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छपरा जंक्शन पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को सीपीडीएस टीम, रेसुब पोस्ट छपरा और सीआईबी की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 11123 के छपरा जंक्शन पहुंचने पर गहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान कोच संख्या एस-4 के शौचालय के पास से एक लावारिस पीले रंग का थैला बरामद हुआ। तलाशी लेने पर उसमें से 15 लीटर विदेशी अंग्रेजी शराब के साथ 4200 रुपए बरामद हुई। बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी छपरा को सौंप दिया गया है। रेल थाना छपरा ने इस संबंध में कांड पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। इस टीम में उप निरीक्षक विशाल, एएसआई बृज सुंदर कुमार सहित सीपीडीएस व रेसुब के जवान शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार