जल्द सख्त होगा यातायात कानून : परिवहन मंत्री
| May 27, 2026, 14:31 IST
गुवाहाटी, 27 मई, (हि.स.)। असम के परिवहन मंत्री चरण बोडो ने कहा कि राज्य में जल्द ही यातायात कानून को और सख्त बनाया जाएगा। मंत्री बुधवार को असम विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर आज विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।
गुवाहाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

