home page

तेजपुर कॉलेजिएट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला पीएम श्री विद्यालय का दर्जा

 | 
तेजपुर कॉलेजिएट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला पीएम श्री विद्यालय का दर्जा


गुवाहाटी, 04 नवंबर (हि.स.)। असम के ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल तेजपुर कॉलेजिएट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) विद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मान्यता के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। इनमें टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय तथा संगीत और खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभा विकसित करने के लिए नए अवसर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, उन्हें पढ़ाई के अलावा संगीत और खेलकूद जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि नई सुविधाएं किस प्रकार विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को समृद्ध बना रही हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश