home page

फलों के नाम पर परोसा जा रहा ज़हर, कई क्विंटल केला जब्त

 | 
फलों के नाम पर परोसा जा रहा ज़हर, कई क्विंटल केला जब्त


नगांव (असम), 09 जून (हि.स.)। असम के नगांव जिले के बड़ाबाजार क्षेत्र में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में केले जब्त किए गए, जिन्हें कृत्रिम रूप से पकाने के लिए प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग की आशंका जताई गई।

विभागीय अधिकारियों ने जांच के दौरान कई क्विंटल केले को अपने कब्जे में लिया। साथ ही केले पकाने में इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित रसायन कैल्शियम कार्बाइड भी बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है और इसके प्रयोग पर प्रतिबंध है। जब्त सामग्री को जांच के लिए भेज दिया गया है तथा संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश