home page

लंदन रवाना होंगे आऊनीआटी सत्र के सत्राधिकार, ब्रिटिश संसद में देंगे सत्रिया संस्कृति पर व्याख्यान

 | 
लंदन रवाना होंगे आऊनीआटी सत्र के सत्राधिकार, ब्रिटिश संसद में देंगे सत्रिया संस्कृति पर व्याख्यान


गुवाहाटी, 09 जून (हि.स.)। श्रीश्री आऊनीआटी सत्र के सत्राधिकार, सत्रिया संस्कृति के प्रतिष्ठित साधक, कवि एवं साहित्यकार डॉ. पीताम्बर देव गोस्वामी आज लंदन के लिए रवाना होंगे।

डॉ. गोस्वामी 17 जून को ब्रिटिश संसद में सत्रिया संस्कृति पर व्याख्यान देंगे। उनके इस संबोधन में असम की वैष्णव सांस्कृतिक परंपरा और उसकी समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा।

व्याख्यान में महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव, माधवदेव तथा दामोदर देव की अनुपम सृजनधर्मिता, साहित्यिक एवं आध्यात्मिक योगदान का विशेष उल्लेख किया जाएगा। उनके कार्यों और विचारों के माध्यम से असम की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रेखांकित किया जाएगा।

इस यात्रा के दौरान सत्राधिकार डॉ. गोस्वामी एक गुरु आसन तथा हेंगुल-हाइताल से अलंकृत पारंपरिक बिचनी भी साथ लेकर जाएंगे, जिन्हें संरक्षण हेतु ब्रिटिश म्यूजियम में सौंपा जाएगा। यह पहल असम की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक शिल्पकला को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश