home page

जुबीन गर्ग हत्याकांड : आज विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में चार गवाह देंगे बयान

 | 
जुबीन गर्ग हत्याकांड : आज विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में चार गवाह देंगे बयान


गुवाहाटी, 09 जून, (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्याकांड की सुनवाई के तहत आज विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में चार गवाह अपने बयान दर्ज कराएंगे। मामले की न्यायिक प्रक्रिया के तहत गवाहों की गवाही को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिश्वजीत दास और महेश्वर हालोई अदालत में उपस्थित होकर अपना बयान देंगे। इसके अलावा, प्लाबिता बरकाकती और बेबी बोरा भी गवाह के रूप में अदालत में गवाही देंगी।

सूत्रों के अनुसार, मामले में जाहिद खान भी गवाही के दौरान अदालत में उपस्थित रह सकते हैं।

विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में चल रही सुनवाई के क्रम में आज की गवाही को मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले से जुड़े आगे के घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश