home page

असम के पलाशबाड़ी में भीषण सड़क हादसा, चार बाइक सवारों की मौत

 | 
असम के पलाशबाड़ी में भीषण सड़क हादसा, चार बाइक सवारों की मौत


कामरूप (असम), 24 मई (हि.स.)। पलाशबाड़ी के बाजारापारा इलाके में शनिवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार बाइक सवारों की मौत हो गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही तीन युवकों ने दम तोड़ दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को उपचार के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

मृतकों की पहचान ज्योति कलिता, निखिल दास और चंदन जाना के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश