home page

हत्यारे बिपुल मल्लिक को फांसी देने की मांग, खेत्री थाना का घेराव

 | 

गुवाहाटी, 09 जून, (हि.स.)। प्रेमिका की निर्मम हत्या के आरोपित बिपुल मल्लिक को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने गुवाहाटी के ग्रामीण इलाका के खेत्री थाना का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित के खिलाफ कठोरतम् कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि बिपुल मलिक ने अपनी प्रेमिका पर 17 बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है और लोग आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने थाना परिसर के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की तथा मामले की त्वरित सुनवाई कर आरोपित को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की जघन्य घटनाओं पर सख्त कार्रवाई से ही समाज में अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपित के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि हत्या के आरोपित को पुलिस ने हाल ही में पिछले दिनों गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश