home page

यूसीसी से मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं : वाजेद अली चौधरी

 | 
यूसीसी से मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं : वाजेद अली चौधरी


गुवाहाटी, 24 मई, (हि.स.)। यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर जारी बहस के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता वाजेद अली चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यूसीसी से मुस्लिम समुदाय का कोई नुकसान नहीं होगा। चौधरी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दलीय रुख से अलग नजर आने वाले बयान में वाजेद अली चौधरी ने यूसीसी के कुछ प्रावधानों को एक प्रकार से समर्थन भी दिया। विशेष रूप से संपत्ति में समान अधिकार के मुद्दे पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा कि बेटे और बेटियों को संपत्ति में समान अधिकार दिया जाना समर्थन योग्य कदम है। उनके अनुसार समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की व्यवस्था आवश्यक मानी जा सकती है।

हालांकि, यूसीसी के व्यापक मुद्दे पर उन्होंने संतुलित और रणनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका न तो इस कानून का विरोध है और न ही खुला समर्थन। उनके इस बयान को वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश