home page

चोरी के स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

 | 
चोरी के स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद


गुवाहाटी, 24 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी पुलिस ने चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग अभियानों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्कूटी सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

बशिष्ठ थाना के अंतर्गत ईजीपीडी टीम ने अभियान चलाकर बदरपुर निवासी साहिल अहमद (27) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की एक्टिवा स्कूटी (एएस01बीजेड5884) बरामद की। यह स्कूटी 16 मई 2026 को लोखरा बाजार से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं, गड़चुक थाना के अंतर्गत डब्ल्यूजीपीडी टीम ने अभियान के दौरान ढलबामा निवासी प्रफुल्ल रंगहांग (25) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के कई सामान बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में छह किलोग्राम वाटरपंप वायर, दो बैटरी, 49 किलोग्राम सिल्वर पाइप, 46 किलोग्राम लोहे का सामान तथा एसी पाइप शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश