home page

नदी में डूबे व्यक्ति का शव तीसरे दिन बरामद

 | 

बाक्सा (असम), 09 जून (हि.स.)। बाक्सा जिला के बरमा इलाके से नदी में डूबे एक व्यक्त का आज शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया गया है कि नदी में नहाने के दौरान व्यक्ति डूब गया था। बाद में मृत अवस्था में उन्हें बरामद किया गया। यह हादसा मरा पागलादिया नदी के अवैध बालू खनन स्थल के पास एक जगह पर हुआ। मृत व्यक्ति की पहचान आलागजार गांव निवासी ज्योतिष वैश्य के रूप में हुई है।

सूचना के अनुसार, रविवार की शाम ज्योतिष वैश्य नदी में नहाने गया था, उसके बाद से वह घर लौटकर नहीं आए, जिसको लेकर परिजनों ने चिंता व्यक्त की। बाद में वैश्य का सैंडल और कपड़ा नदी के किनारे से बरामद किया गया।

बाद लोगों ने वैश्य की तलाश में नदी में अभियान शुरू किया। बरमा थाना की एक टीम ने एडीआरएफ के जवानों के साथ उस स्थान पर जाकर उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह वैश्य का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश