योग 365 अभियान-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले कठुआ में योग सत्रों की श्रृंखला शुरू
कठुआ, 09 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व जिला प्रशासन कठुआ ने एक सराहनीय पहल करते हुए “योग 365” अभियान के तहत जिलेभर में योग सत्रों की श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम जिला आयुष कार्यालय कठुआ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है जिसका उद्देश्य हर आयु वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों को योग के माध्यम से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थलों पर प्रतिदिन सुबह 7रू00 बजे आयोजित होने वाले इन योग सत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त करें। प्रशासन का मानना है कि नियमित योग अभ्यास न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाता है बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
यह पहल जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

