home page

जम्मू-कश्मीर के रिधम शर्मा भारतीय हैंडबॉल टीम में चयनित, ढाका में होने वाली आईएचएफ चैलेंजर ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

 | 
जम्मू-कश्मीर के रिधम शर्मा भारतीय हैंडबॉल टीम में चयनित, ढाका में होने वाली आईएचएफ चैलेंजर ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व


जम्मू, 09 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली हैंडबॉल खिलाड़ी रिधम शर्मा का चयन आगामी आईएचएफ चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 14 जून तक ढाका बांग्लादेश में आयोजित की जाएगी। रिधम शर्मा का भारतीय टीम में चयन न केवल उनके व्यक्तिगत खेल जीवन की बड़ी उपलब्धि है बल्कि जम्मू-कश्मीर के हैंडबॉल समुदाय के लिए भी गर्व का क्षण है। उनके चयन से यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर हैंडबॉल एसोसिएशन ने रिधम शर्मा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे क्षेत्र में हैंडबॉल खेल को नई पहचान मिलेगी। एसोसिएशन ने रिधम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करेंगे। उनके चयन से प्रदेश के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा