home page

अरनिया पुलिस ने एक लापता महिला को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला

 | 

जम्मू ,24 मई (हि.स.)। एसपी मुख्यालय जोन के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत थाना अरनिया पुलिस ने एक लापता महिला को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पूर्व में डीडीआर नंबर 16 दिनांक 06.12.2023 के तहत दर्ज की गई थी। लापता महिला जिसका नाम नीमा कुमारी पुत्री गिरजा नंद निवासी धरमगंज बिहार है को अरनिया पुलिस स्टेशन के समर्पित प्रयासों से पता लगाया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया।

जम्मू पुलिस की त्वरित कार्रवाई और निरंतर प्रयास एक बार फिर सार्वजनिक सेवा और नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता